src='https://cdn.onesignal.com/sdks/OneSignalSDK.js'/> Advantage of Computer : कंप्यूटर के फायदे

Advantage of Computer : कंप्यूटर के फायदे

कंप्यूटर क्या है? (What is a Computer)

कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र है जो दशकों की यात्रा संपन्न कर आज अपने इस रूप में उपलब्ध है जिसकी तुलना मानवीय शरीर की रचना से होती है।  तथा यह कहना भी अतिश्योकित ना होगा कि इसका विकास मानव संसाधन के विकल्प के रूप में हुआ है। इस आर्टिकल में कंप्यूटर की परिभाषा, कंप्यूटर का इतिहास, कंप्यूटर की विशेषताएं एवं कमियां (Advantages and Disadvantages of Computer), कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार पर आधारित सूचना प्रस्तुत है।

Advantages-of-Computer
Advantages of Computer

What are the Advantages of Computer 

आजकल कंप्यूटर प्रणाली का उपयोग हर क्षेत्र में हो रहा है। इसका मुख्य कारण इसकी निम्नलिखित विशेषताएं हैं। 

1. गति (Speed) - कंप्यूटर किसी भी कार्य को बहुत तेजी से कर सकता है। कंप्यूटर कुछ ही क्षण में गुड़ा/भाग या जोड़/घटाव की करोड़ों क्रियाएं कर सकता है। यदि आपको 440x56 का गुणा करना हो तो इसमें लगभग आपको 1 से लेकर 2 मिनट तक का समय लग सकता है। यदि यही कार्य पैकेट कैलकुलेटर से करें तो वह लगभग 5 सेकंड में किया जा सकता है लेकिन एक आधुनिक कंप्यूटर में यदि प्रोग्राम दिया गया हो तो ऐसी 30 लाख क्रियाएं एक साथ कुछ सेकेंडो में संपन्न हो सकती हैं।

2. स्वचालन (Automation) - कम्प्यूटर अपना कार्य, प्रोग्राम के एक बार लोड हो जाने पर स्वतः कार्य रहता है। उदाहरण - किसी डाटा एंट्री प्रोग्राम पर कार्य कर रहे ऑपरेटर को स्वयं रिपोर्ट तैयार करने को जरूरत नहीं है, अपितु कंप्यूटर स्वयं प्रविष्ठ डेटा के आधार पर रिपोर्ट जनित करता है। 

3. सुद्धता (Accuracy) - कंप्यूटर अपना कार्य बिना किसी गलती से करता है। कंप्यूटर द्वारा गलती किए जाने के कई उदाहरण सामने आते हैं लेकिन इन सभी गलतियां में या तो गलती कंप्यूटर में डेटा प्रविष्टि करते समय की गई होती है या प्रोग्राम के विकास के समय, कंप्यूटर स्वयं कभी गलती नहीं करता है।

4. उच्च संग्रहण क्षमता (High Storage Capacity) - एक कंप्यूटर सिस्टम की डाटा संग्रहण क्षमता अत्यधिक होती है। कंप्यूटर लाखों शब्दों को बहुत कम जगह में संग्रहित करके रख सकता है। यह सभी प्रकार के डेटा, चित्र, प्रोग्राम, क्रीड़ा तथा आवाज को कई वर्षों तक संग्रहित करके रख सकता है। हम कभी भी यह सूचना कुछ ही सेकंडो में प्राप्त कर सकते हैं। तथा अपने उपयोग में ला सकते हैं। 

5. कर्मठता (Diligence) - मानव किसी कार्य को निरंतर कुछ ही घंटे तक करते हुए थक जाता है। ठीक इसके विपरित, कंप्यूटर किसी कार्य को निरंतर कई घंटो, दिनों तथा महीना तक करने की क्षमता रखता है। इसके बावजूद उसके कार्य करने की क्षमता में ना कोई कमी आती है और ना ही कार्य के परिणाम में शुद्धता घटती है। 

कंप्यूटर की सीमाएं (Limitations of Computer)

कंप्यूटर ने निसंदेह मानव जीवन को सहज बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। आज तक के सभी अविष्कारों पर कंप्यूटर के आविष्कार ने एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है। 

कंप्यूटर के मुख्य नुकसान क्या हैं?

Advantages and Disadvantagers of Computer

कंप्यूटर की विशेषताएं ही आज उसके लोकप्रियता का कारण है। किंतु किसी भी मानव निर्मित प्रणाली की सीमाएं या कमियां हो सकती हैं। इसके बगैर किसी प्रणाली की कल्पना शायद नहीं की जा सकती है। अतः कंप्यूटर की कमियों का भी जानना आवश्यक है। इसकी कमियां निम्न हैं। 

1. बुद्धिमता की कमी (Lack of Intelligence) - 

कंप्यूटर एक मशीन है। इसका कार्य प्रयोक्ता के निर्देशों को कार्यान्वित करना है। कंप्यूटर किसी भी स्थिति में ना ही निर्देश से अधिक और ना ही से कम का क्रियान्वयन करता है। यद्यपि कंप्यूटर वैज्ञानिक आज के कंप्यूटर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में शोध कर रहे हैं। इसमें सफलता मिलने पर कंप्यूटर के अंदर बुद्धिमता की कमी तो कुछ हद तक दूर हो सकेगी परंतु मानवीय बुद्धिमता की तुलना कभी भी एक मशीनी बुद्धिमत्ता के साथ नहीं हो पाएगी।

2. सामान्य बोध की कमी (Lack of Common Sense) 

कंप्यूटर एक बिल्कुल मुर्ख नौकर की भांति कार्य कार्य करता है। इसे आप यदि कहें कि जाओ और बाजार से सब्जी लो। ऐसा निर्देश देने पर वह बाजार जाएगा और सब्जी भी खरीदेगा परंतु सब्जी घर तक लेकर कभी नहीं लौटेगा। आप पूछेंगे क्यों? इसका सीधा उत्तर है कि आपने उस सब्जी खरीदने को अवश्य कहा परंतु लाने को नहीं कहा। इसका अर्थ यह है कि कंप्यूटर के अंदर सामान्य बोध नहीं होता है। 

3. आत्मरक्षा करने की क्षमता (Unable in Self Protection)

कंप्यूटर चाहे जितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो परंतु उसका नियंत्रण मानव के पास ही होता है। तथा वह जिस प्रकार उसे नियंत्रित करता है वह नियंत्रित होता है। कंप्यूटर किसी भी प्रकार से आत्मरक्षा नहीं कर सकता है। 

कम्प्यूटर के कार्य (Functions of Computers)

कंप्यूटर आज तक के सभी मानवीय रचनाओं में सबसे अधिक महत्वपूर्ण तथा रोचक आविष्कार रहा है। कंप्यूटर विविध प्रकार के क्षेत्र में विविध प्रकार के कार्यों को संपन्न करने में सक्रिय है। आप एक पत्र छापना चाहते हो, यात्रा के लिए टिकट बुक करना चाहते हो, आपको विदेश के किसी विश्वविद्यालय में नामांकन चाहिए या मकान का नक्शा बनाना हो आदि आप कंप्यूटर पर बैठे तथा अपने काम को पूरा करवा लें। 

हम कंप्यूटर के कार्यों को निम्नलिखित स्थानों के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं। 

घरों में कंप्यूटर के कार्य (Fuctions of Computer in Home)

घरों में कंप्यूटर की योग्यता रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन तथा घरेलू उपकरण की तरह हो गया है। लोग विशेष कर विकसित देशों में कंप्यूटर के बगैर जीवन व्यतीत करने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। घरों में कंप्यूटरों के निम्नलिखित कार्य हैं। 

1. संचार (Communication) - इलेक्ट्रॉनिक मेल तथा चैटिंग कंप्यूटरों का सबसे महत्वपूर्ण प्रयोग बन गया है। इसकी सहायता से बहुत ही कम खर्च पर लोग अपने घरों के सदस्यों, संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क बनाए रख सकते हैं। 

2. मनोरंजन (Entertainment) - कंप्यूटर मनोरंजन के सभी संसाधनों पर अपना प्रभाव रखता है। आज यह टेलीविजन संगीत प्रणाली तथा वीडियो क्रीड़ा का एक समायोजन है। आप एक कंप्यूटर की मदद से सभी तरह के मनोरंजन कार्य ले सकते हैं।

3. वित्त (Finance) - कंप्यूटर पर निजी वित्तीय सॉफ्टवेयर की सहायता से अपना पूरा खाता, बैंक, व्यापार इत्यादि का लेखा-जोखा रख सकते हैं। कंप्यूटर की सहायता से अमेरिका, यूरोपीय देशों में लोग अपना पूरा खाता रखने के अतिरिक्त आए-व्यय के साथ-साथ आयकर जमा करने में भी सक्षम हो पाते हैं। 

उद्योग में कम्प्यूटर के कार्य (Functions of Computers in Industry) 

आज उद्योग में विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर विभिन्न तरह की क्षमताओं के साथ प्रयोग हो रहे हैं। कॉर्पोरेट मुख्यालय में एक और जहां कंप्यूटर नेटवर्क का प्रयोग हो रहा है वहीं दूसरी ओर उसके निर्माण इकाई में कंप्यूटर संचालित रोबोट प्रयोग किया जा रहे हैं। उद्योग में कंप्यूटरों के कार्य निम्न।

  • डिजाइन (Design)
  • पोत - परिवहन (Shipping)


शासन में कंप्यूटर के कार्य (Functions of Computers in Government)

शासन में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण कार्य है। सरकार अपने कार्यों को स्वीकारता के साथ संपन्न करने के लिए कंप्यूटर की सहायता बड़े पैमाने पर ले रही है। आज कंप्यूटर पर आया हर क्षेत्र के सरकारी एजेंसी में प्रयोग हो रहा है। 
  • आबादी (Population)
  • कर (Tax)
  • सेना (Military)
  • यातायात नियंत्रण (Traffic Control)


चिकित्सा सेवाओं में कंप्यूटर के कार्य (Functions of Computers in Medical Services)

आप किसी नेत्र विशेषज्ञ के पास जाएं तो आपको पता होगा कि आपके नेत्र की जांच आपका चिकित्सक कम और कंप्यूटर ज्यादा कर रहा है। इसी प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं में कंप्यूटर के प्रयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आने के साथ-साथ कुशलता भी आई है। उदाहरण के तौर पर अल्ट्रासाउंड, मैग्नेटिक रिसोनेंस इमेजिंग तथा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में कंप्यूटर का प्रयोग अति आवश्यक है।

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computers)

कंप्यूटर अपने कामकाज प्रयोजन या उद्देश्य तथा आकर शक्ति के आधार पर विनिन्न प्रकार के होते है। वस्तुतः इसका सीधे सीधे प्रत्यक्ष वर्गीकरण करना कठिन है। इसलिए इन्हें हम निम्नलिखित तीन आधारों पर वर्गीकृत करते हैं।

1. अनुप्रयोग (Application)
  • एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)
  • डिजिटल कंप्यूटर(Digital Computer)
  • हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)
2. उद्देश्य (Purpose)
  • सामान्य उद्देश्यीय कंप्यूटर
  • विशिष्ठ उद्देशीय कंप्यूटर
3. आकर (Size)
  • माइक्रो कंप्यूटर (माइक्रो कंप्यूटर)
  • मिनी कंप्यूटर (मिनी कंप्यूटर)

FAQs - What are the Advantages of Computer 

Q1. 10 Advantages of Computer

5 Advantages of Computer
Ans. कंप्यूटर कार्य क्षमता को बढ़ता है.
डाटा के रूप में जानकारियां इकट्ठी करता है. 
कंप्यूटर को डाटा कि बेहतर समझ है. 
कंप्यूटर इन्टरनेट कि सहायता से आपको दुनिया से जोड़ता है. 
इससे घर बैठे पैसे कमाए जा सकते हैं

निष्कर्ष :-

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको कंप्यूटर के क्या फायदे है? इसकी जानकारी दी है. जिसमे हमने कंप्यूटर से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में स्टेप स्टेप बताया है. जैसे कि कंप्यूटर से क्या लाभ मिलता है? कंप्यूटर के लाभ और हानि क्या है? कंप्यूटर का क्या महत्त्व है? आदि जानकारी मैंने इस पोस्ट में आपके साथ शेयर किया है. 

उम्मीद करता हूँ साथियों यह जानकारी आप सभी को पसंद आएगी. यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताएँ. तथा इससे सम्बंधित कोई सवाल हो तो आप मुझसे कमेंट के माद्यम से पूछ सकते हैं. धन्यवाद...

Post a Comment

0 Comments